फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कई रास्ते बदले...बड़ी वाहनों को नो एंट्री

Tue, 30 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे पर रूट डायवर्जन होने के कारण वाहन चालको को दूसरे रास्ते से जाने के लिए बात
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दशहरा मेला और विसर्जन को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। ऐसे में अगर घर से चार पहिया वाहन लेकर निकलने की सोच रहे हैं तो एक बार जानकारी जरूर कर लें। इसके बाद ही निकलें नहीं तो जाम में फंसकर परेशान हो सकते हैं। जिले में दो और तीन अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन की तिथि नियत की गई है। इसके लिए रूट चार्ट जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं, दशहरा मेला को देखते हुए एक और दो अक्तूबर शाम पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक चार पहिया और बड़े वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी। विसर्जन के दिन कहां रूट बंद रहेगा और कहां से निकल सकते हैं, आई जानते जाते हैं।
शहर में ई- रिक्शा पर रहेगा प्रतिबंधित: सिद्धार्थनगर। शहर में दशहरा का मेला दो दिन रहता है। इसमें शहर के लोगों के साथ ही आसपास के 30 से अधिक गांव के बच्चे महिलाएं मेला देखने के लिए जुटते हैं। भारी भीड़ के बाद हालात बेकाबू हो जाता है। इसमें बीच में रेलवे क्राॅसिंग होने के कारण वाहनों के प्रवेश करने के बाद हालात और बिगड़ जाता है।
विज्ञापन

शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री प्रभावी है। लेकिन एक और दो अक्तूबर को शाम पांच बजे से हाई और बांसी तिराहे के साथ ही ओवरब्रिज के खजुरिया मार्ग पर शहर में इंट्री करने वाली सड़क पर प्रतिबंध रहेगा।
लोगों को अपने वाहनों इस दायरे के बाहर अशोक मार्ग, बांसी-बर्डपुर मार्ग पर ही खड़ा करना होगा। जाम न लगे इसके लिए भीड़ बढ़ने पर ई-रिक्शा को भी रोक दिया जाएगा। वह भी शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा हर प्वाइंट पर ट्रैफिक के अलावा थाने की पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें