फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देश की सुरक्षा में योगदान देगी मनोहरपुर की बेटी पूनम

Sat, 17 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। भारतभारी नगर पंचायत के मनोहरपुर निवासी सुभाष सोनी की सुपुत्री पूनम सोनी अब देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान करेगी। उसका चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ में चयन हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और ग्रामीणों में गर्व का माहौल है।
विज्ञापन

परिजनों और स्थानीय लोगों ने बेटी की इस सफलता को उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। क्षेत्रवासियों ने चयनित युवती को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।नगर वासियों का सुभाष सोनी के घर बधाई देने के लिए लगी भीड़ लोगों ने कहा हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।
यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे नगर पंचायत भारत भारी की शान और गौरव है। एक बेटी का देश की सेवा के लिए इस प्रतिष्ठित बल में चयन होना, यह सिद्ध करता है कि हमारे क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत, साहस और संकल्प के बल पर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें