खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के लुचुइया गांव टोला नड़ौरा स्थित खेल मैदान में आयोजित नड़ौरा क्रिकेट प्रीमियर लीग शुक्रवार को कोड़रा-11 और गनवारिया-11 के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कोड़रा-11 की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
क्वार्टर फाइनल मैच का शुभारंभ शोहरतगढ़ ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियरिंग अमित कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि अरुण उपाध्याय ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर कोड़रा-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जमाल ने 40 रन तथा अरबाज ने 25 रनों की पारी खेली। गनवारिया-11 की ओर से मुमताज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। जवाब में गनवारिया की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर केवल 101 रन ही बना सकी और 44 रन से मुकाबला हार गई।