फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 19.26 करोड़ से बनेगा महादेवा-पटनी जंगल मार्ग

Sat, 04 Oct 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील के महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल महादेवा-पटनी जंगल मार्ग के निर्माण कार्य के लिए शासन से 19.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे 6.950 किमी लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य होगा।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के लोगों के आवागमन की बेहतर सुविधा होगी।
बता दें, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश के प्रमुख, अन्य जिला मार्गों का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के नए कार्यों के लिए एकमुश्त व्यवस्था के तहत इस मार्ग के निर्माण की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिली है।
उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है। इसमें बताया है कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की इस सड़क के निर्माण के लिए पांच वर्षीय अनुरक्षण सहित 19 करोड़ 26 लाख 88 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में पांच करोड़ 78 लाख छह हजार मात्र अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति राज्यपाल ने प्रदान की है।
विज्ञापन

इस बहुप्रतीक्षित महदेवा–पटनी–जंगल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी और विकास की नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें