फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लुधियाना के ऊनी कपड़ों ने बढ़ाई बाजार की गर्मी

Mon, 15 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कंबल व रजाई की खरीददारी करते लोग। संवाद - फोटो : जेल में तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में आरोपी का होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड का असर बढ़ते ही नगर के बाजारों में लुधियाना के ऊनी कपड़ों की मांग अचानक उछाल पर है। खास तौर पर कंबल और बच्चों के गर्म कपड़ों की खरीदारी जोरों पर चल रही है। नगर पालिका सिद्धार्थनगर शहर के प्रमुख चौराहों, फुटपाथ और रेडीमेड दुकानों पर लुधियाना ब्रांड के कंबल, स्वेटर, जैकेट और बच्चों के ऊनी सेट से सजे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सस्ते होने के साथ बेहतर क्वालिटी और आकर्षक डिजाइन के कारण ग्राहक इन्हें हाथों-हाथ ले रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ठंड जल्दी और तेज पड़ने से कंबल की मांग बढ़ गई है। वहीं बच्चों के लिए टोपी, मफलर, स्वेटर, थर्मल और ऊनी फ्रॉक, सेट की बिक्री भी तेज है।
मध्यमवर्गीय परिवारों में लुधियाना के उत्पाद किफायती विकल्प बने हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि लुधियाना की फैक्टरियों से सीधी सप्लाई के कारण दाम नियंत्रित हैं। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ी तो मांग में और तेजी आने की उम्मीद है। कई दुकानों पर थोक खरीद पर हल्की छूट भी दी जा रही है। ठंड के साथ ही नगर में लुधियाना के ऊनी कपड़ों का बाजार पूरी तरह गरमा गया है। किफायती रेट और भरोसेमंद क्वालिटी के कारण कंबल और बच्चों के ऊनी कपड़े सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें