फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाॅलीपाॅप लागे लू..., पर झूम उठे दर्शक

Mon, 02 Feb 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते भोजपुरी स्टार पवन सिंह- संवाद - फोटो : सुदर्शन नगर के अटल पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
: सिद्धार्थनगर महोत्सव के आखिरी रात में भोजपुरी नाइट आयोजित
विज्ञापन

: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम रही महोत्सव की आखिरी रात
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव की आखिरी रात भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम रही। उनके मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने जोरदार अभिवादन किया। पवन सिंह भी सीधे दर्शकों से मुखातिब हो गए। इसके बाद पवन ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। रात नौ बजे मंच पर पहुंचे पवन सिंह के गानों पर दर्शक अंत मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। उन्होंने सबसे पहले देवी गीत माई मोरी डोली चढ़ के चलली सेवक घरवा..., मईया क लाल चुनरी.. सुनाया।
भोजपुरी नाईट में स्टार पवन सिंह ने इसके बाद हसलु त भाग हमार जाग जाए, जा हमरो उमर तोहरा के लाग जाए..., तुस सा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है, तुम जान हो मेरी तुम्हे मालूम नहीं है..., कमरिया करे लपालप व लालीपाप लागलू प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शक झूम उठे। ठंड व गलन के बावजूद देर रात तक पंडाल में दर्शक पवन सिंह के सुरों के साथ गोता लगाते रहे। मंच संचालन कर रही एंकर आकृति मिश्रा ने भी उनका साथ दिया। पवन सिंह और आकृति मिश्रा के बीच हुई नाटकीय बातों का भी दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ सहेजने में पुलिस, प्रशासन के छूटा पसीना
पवन को देखने व सुनने के लिए महोत्सव स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार मशक्कत भी करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने पंडाल में भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा कर्मियों को सतर्क कर दिया गया था। पंडाल में प्रवेश पाने के लिए लोगों को गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोंक भी होती रही। शाम से ही पुलिस प्रवेश रोकने के साथ भीड़ नियंत्रण में जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें