फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठेला लगाने जा रहे दुकानदार पर गिरी बिजली, मौत

Sat, 23 Aug 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इटवा थाना क्षेत्र के अमहवा गांव के पास हुआ हादसा, दुकान लगाने के लिए ठेला लेकर निकला था, तभी गरज के साथ गिर गई बिजली
विज्ञापन

इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमहवा गांव के पास शुक्रवार दोहपर चाट की दुकान लगाने ठेला लेकर जा रहे भालचंद्र यादव (39) पर गरज के साथ बिजली गिर गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त बारिश की वजह से वह शीशम के पेड़ के नीचे खड़ा था। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, धौरहरा मय प्रसादी खात निवासी भालचंद्र यादव (39) ठेला लगाकर चाट बेचता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शुक्रवार को दोपहर बाद फुल्की बेचने के लिए ठेले पर खाद्य सामग्री लेकर हथियहवा चौराहे पर जा रहा था। अभी वह अमहवा गांव के सामने पहुंचा ही था कि तभी तेज बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए वह शीशम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी शीशम पर गरज चमक के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर भालचंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर हल्का लेखपाल सहित तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव ने भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों को यथोचित मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।
-
मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल
धौरहरा मय प्रसादी खात निवासी भालचंद्र यादव की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो लड़के व एक लड़की है। इसमें 20 वर्षीय लड़के की शादी हो चुकी है और एक 12 वर्षीय किशोर व 16 वर्षीय किशोरी घर पर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। घर के अगुवा की हुई मौत की इस खबर से परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखे नम हो जा रही थीं। लोगों के मुताबिक व्यवहार बहुत अच्छा था, इसलिए लोग इन्हें काफी मानते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें