औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के लवकुश नगर वार्ड के सेखुई गांव में रविवार रात निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर बिजली गिर गई। इससे टावर के कुछ हिस्से और संबंधित उपकरण जल गए। टावर के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर भी जल गया।
रविवार रात बारिश के साथ तेज गर्जना हो रही थी। इसी दौरान अचानक टावर पर बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से टावर के उपकरणों के साथ ट्रांसफाॅर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बिजली गिरने से आसपास के कई घरों के बिजली उपकरण भी खराब हो गए। पीड़ित लालमन, शिवरतन आदि ने बताया कि उनके घरों में लगे बल्ब, पंखे, वायर समेत अन्य विद्युत उपकरण जल गए।