फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोचक तरीके से देंगे विज्ञान की जानकारी

Mon, 02 Feb 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। विज्ञान को आम जनमानस तक सरल, रोचक और व्यावहारिक रूप में पहुंचाने के उद्देश्य से एक संस्था के तरफ से ऐतिहासिक पहल की जा रही है। शोहरतगढ़ कस्बे में दो फरवरी से 12 फरवरी तक निशुल्क विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की व्यापक शृंखला आयोजित की जाएगी। इसमें हैंड्स-ऑन साइंस एक्टिविटी, दूरबीनों के माध्यम से आकाश दर्शन, वैज्ञानिक व्याख्यान तथा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करना है। यह संपूर्ण अभियान पूरी तरह निशुल्क रहेगा। कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित विज्ञान विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। इनमें गुजरात से प्रसिद्ध विज्ञान संचारक सी चंद्रमौली, हरियाणा से विज्ञान संचारिका चित्रा सिंह, फाउंडेशन के सीईओ राहुल व्यास, संतोष कुमार, गिरिजेश, गणितज्ञ डॉ. अनूप कुमार सिंह, अविनाश भास्कर माैजूद रहे। सहित कई अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। प्रिया यादव ने बताया कि यह पहल विज्ञान को किताबों की सीमाओं से बाहर निकालकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें