सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के बजट में इनकम टैक्स स्लैब संबंधी कोई नया नियम नहीं लागू हुआ है। इसमें पूर्व में जारी स्लैब के अनुसार एक अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स लागू हो जाएगा।
इनकम टैक्स देने वाले लोगों के लिए आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त होगी, जबकि नौकरी वालों के लिए आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रहेगा। अधिवक्ता अमरेश श्रीवास्तव ने इस बजट को व्यापारियों व कर्मचारियों के लिए सामान्य बताया है।
टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि आम बजट से देश में विकास, रोजगार एवं कर से संबंधित लोगों की उम्मीद रहती है। इस बार शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए बजट में जारी की गई धनराशि बेहद कम होने से निराशा हुई है। जबकि महंगाई पर नियंत्रण और किसानों के हित में कोई योजना सामने नहीं आना भी चिंताजनक है।
लेखपाल रवि पांडेय ने बजट को कर्मचारियों के हित में बताते हुए कहा कि इससे सभी वर्ग के लोगों राहत मिलेगी। शिक्षक अश्वनी शुक्ल कहते है कि बजट में कर्मचारियों के लिए राहतभरी व्यवस्था दी गई है। अधिवक्ता दीपक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि बजट 2026 विनिर्माण को न केवल एक स्तंभ के रूप में, बल्कि भारत की विकास गाथा के हृदय के रूप में स्थापित करता है। एक ऐसे भविष्य को गति प्रदान करता है।