फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुष्ठ रोगी भी समाज के सदस्य, उनका करें सम्मान

Fri, 30 Jan 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने किया। अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि हम सभी कुष्ठ से प्रभावित व्यक्तियों से कोई भेदभाव न करें, और ना ही किसी कुष्ठरोग प्रभावित व्यक्तियों के परिवारिक सदस्यों के साथ भेदभाव करें।
विज्ञापन

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सबसे पहले महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने ने कुष्ठरोगियों के प्रति सहानुभूति और करुणा की वकालत की थी, गांधीजी का मानना था कि कुष्ठरोगी भी समाज के सदस्य हैं और उन्हें भी सम्मान की आवश्यकता है। बताया कि 13 फरवरी तक चलने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत उपलब्ध संसाधनों के सहयोग से कुष्ठ रोगी को खोजने का प्रयास करें। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए अधीक्षक ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करें। एनएमएस ध्रुव चंद्र ने बताया कि कुष्ठ रोगी की पहचान बहुत आसान है।
इस दौरान डॉ. पीएन पटेल, मेराज अहमद, राजीव कुमार त्रिपाठी, प्रेम कुमार तिवारी, प्रिंस पांडेय, शत्रुघ्न, पूनम, अजय पांडेय, रवींद्र, मोबीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें