फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज के लेखपालों ने दिया धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन

Fri, 28 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला फतेहपुर के मृत लेखपाल सुधीर कुमार के समर्थन में किया कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील डुमरियांज के सभी लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष प्रवेश कुमार शुक्ला और मंत्री देवेंद्र कुमार की अगुवाई में तहसील में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ अध्यक्ष प्रवेश कुमार और मंत्री देवेंद्र कुमार राठौर ने कहा कि वर्तमान समय में लेखपाल अपने मूल विभाग के साथ ही अन्य विभाग जैसे कृषि, विकास, आपूर्ति, पंचायती राज, बिजली सहित निर्वाचन के कार्य लगातार समयबद्ध एवं शुचिता से करते हैं, लेकिन अधिकारीगण अपनी प्रथम रैंकिंग और अंधी होड़ में तत्काल काम करने के लिए असंवेदनशीलता, संवादहीनता अपनाते हुए दबाव बनाते हैं। फतेहपुर घटना को लेकर लेखपालों में रोष व्याप्त है। धरना प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार को दिया। इस दौरान अंबिका प्रसाद, देवी लाल गिरि, वीरेंद्र कुमार, प्रभाकांत मौर्य, अवनीश कुमार, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें