फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चिताही गांव में बृहस्पतिवार को मनोज चौहान (28) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मनोज पुत्र गोली चौहान के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या आरोप लगाया है। मां सीतापति चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक की मां ने तहरीर में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 11 बजे गांव का एक व्यक्ति उनके बेटे मनोज को मोटरसाइकिल पर बिठाकर कहीं ले गया था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह घर पहुंचे तो मनोज चारपाई पर मृत अवस्था में मिला।
परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को घर पर लिटा दिया गया है। मामले की त्रिलोकपुर पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष त्रिलाेकपुर रामदेव का कहना है कि महिला ने बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे तहरीर दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें