इटवा। इटवा के विधायक और नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर डुमरियागंज में राप्ती नदी पर बने पुराने पुल की जगह नए पुल के निर्माण की मांग की है।
सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि 60 वर्ष पुराने इस पुल के कमजोर होने के चलते बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। इसके बड़े वाहनों को अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए 100 किमी अधिक की दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके चलते आवश्यक जरूरत के मूल्यों पर भी इसका असर पड़ रहा है और वही विदेशों से आयातित तेल की खपत भी बढ़ गई है।