फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने तहसील गेट बंद कर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को देर सायं दो अधिवक्ताओं के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। सुबह करीब 11 बजे तहसील के समस्त अधिवक्ता मुख्य गेट पर एकत्र हुए और गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के उपरांत अधिवक्ताओं ने एसडीएम विवेकानंद मिश्र के समक्ष छह सूत्रीय मांगें रखीं।
अधिवक्ताओं का कहना है कि मांगों को लेकर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसके लिए जिले के अन्य बार एसोसिएशनों से भी सहयोग मांगा गया है। बताया गया कि बीते बृहस्पतिवार सायं करीब 7:30 बजे दो अधिवक्ता अपना वकालत संबंधी कार्य निपटाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान डुमरियागंज तहसील में तैनात तीन लेखपाल, इटवा तहसील स्थानांतरित हो चुके एक लेखपाल और एक संविदाकर्मी ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की, जिससे आक्रोश फैल गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें