भनवापुर क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य विनोद कृष्ण शास्त्री। संवाद
भनवापुर। क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार की रात किया गया। वृंदावन धाम से आए कथा वाचक आचार्य विनोद कृष्ण शास्त्री ने पहले दिन ज्ञान वैराग्य भक्ति की कथा श्रवण कराया। पं. विनोद कृष्ण शास्त्री ने बताया बिना कथा सत्संग के ज्ञान वैराग्य भक्ति की प्राप्ति नहीं हो सकती है।
कथा के दौरान बताया की भागवत कथा श्रवण करने से घर के पितृदोष की शांति मिलती है। भागवत कथा की विधि के बारे में कथा श्रवण कराया। वृंदावन धाम से पधारे वैदिक विद्वानों की ओर से वेदी पूजन, मंडप पूजन आवाह्न पूजन कराया गया।
इस दौरान ज्वाला प्रसाद शुक्ल, अमन शास्त्री, इंद्र फूल शुक्ल, सुरेंद्र शुक्ल, सुनील शुक्ल आदि मौजूद रहे।