जोगिया क्षेत्र के करौंदा मसिना में स्थित एक विद्यालय पर स्कूली वाहनों का सत्यापन करती संयुक्त
सिद्धार्थनगर/जोगिया। मिशन शेफ फ्यूचर अभियान के तहत एआरटीओ की अगुवाई में संयुक्त टीम मंगलवार को जोगिया क्षेत्र के करौंदा मसिना सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल पहुंची। यहां पर विद्यालय के वाहनों की गहन जांच की।
एआरटीओ संजय कुमार सिंह, प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां पर विद्यालय के एक- एक वाहनों की जांच शुरु की। इसमें जांच के दौरान वाहनों में चालक और सहायक की निर्धारित वर्दी, पहचान-पत्र, चालक/वाहन स्वामी का नाम व मोबाइल नंबर, विद्यालय का नाम और हेल्पलाइन नंबर सहित आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098 और 108 अंकित होने की जांच की गई। वाहनों की नंबर प्लेट और निर्धारित क्षमता के अनुसार विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था भी देखी गई। जांच में वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।
अभियान के दौरान विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा को लेकर सुझाव भी लिए गए।