सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र निवासी राम हरख ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन से एसडीएम न्यायालय शोहरतगढ़ में तैनात फौजदारी अहलमद राजेंद्र चौहान एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय तक तैनात रहे।
इसके मद्देनजर डीएम ने उनका स्थानांतरण सीलिंग लिपिक कलक्ट्रेट के पद पर कर दिया गया। उनके खिलाफ शिकायत के बाद डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई लेकिन आरोप पुष्ट नहीं हुए।
राम हरख द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में फौजदारी अहलमद पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।