फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अयोध्या से जुड़ेगा जनकपुर, रेल सेवा शुरू होने से रिश्तों की डोर होगी मजबूत

Sun, 15 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 604 किलोमीटर लंबी साप्ताहिक रेल सेवा को भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी
विज्ञापन

- लंबे समय से की जा रही थी रेल सेवा शुरू करने की मांग, दोनों देशों के बीच आवागमन होगा आसान
सिद्धार्थनगर/खुनुवां। नेपाल के जनकपुरधाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच जल्द ही साप्ताहिक रेल सेवा शुरू होगी। भारतीय रेलवे ने करीब 604 किलोमीटर लंबी इस रेल सेवा के संचालन को मंजूरी दे दी है। इससे दोनों देशों के प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा और भारत-नेपाल के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी।
भारत के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), दिल्ली की ओर से शनिवार को जारी जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट तक संचालित होगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन जनकपुरधाम से प्रत्येक शनिवार और अयोध्या कैंट से सोमवार को रवाना होगी। इस रेल मार्ग से बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और कस्बों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

निर्धारित मार्ग पर अंतिम गंतव्य को छोड़कर जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम में यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
जनकपुरधाम को माता सीता की जन्मभूमि और अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि माना जाता है। ऐसे में दोनों धार्मिक स्थलों को रेल मार्ग से जोड़ने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इससे रामायण सर्किट के तहत धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नई रेल सेवा से शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से दोनों देशों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को भी लाभ होगा। रेल मार्ग से जुड़े शहरों और कस्बों में होटल, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना है। भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। ऐसे में इस रेल सेवा से दोनों देशों के बीच संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें