फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनुपस्थित कर्मियों के वेतन काटने के निर्देश

Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन बृहस्पतिवार को नौगढ़ विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धेंसा नानकार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजिका को देखा गया। कर्मचारी अंतिमा एवं नितेष कुमार गुप्ता अनुपस्थित थे। उन्होंने दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कक्षा में मौजूद बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा रसोई घर को देखा। मेन्यू के अनुसार भोजन बना था। इसके साथ ही छात्रावास का भी निरीक्षण किया। निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष और कम्प्यूटर लैब को भी देखा गया। विद्यालय की सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें