शहर में दिन भर छाया रहा बादल। संवाद
सिद्धार्थनगर। पिछले तीनों से बदले मौसम के मिजाज ने ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। तीन दिन रिमझिम बारिश के बाद शनिवार को बादल छाए रहे। इससे लोगों को सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया। पूरे दिन बादल छाए रहने से सड़क पर सन्नाटा रहा। वहीं शाम को कोहरा भी नजर आया।
शनिवार को सुबह में हल्की बूंदाबांदी होती रही और काले बादल छाए रहने से लोग सुबह में ठंड का सामना करते रहे। वहीं यह सिलसिला करीब नौ बजे तक चलता रहा। उसके बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन बादलों की ओट में वह भी छिप गई। उसके बाद पूरे दिन बादलों का डेरा रहा। सड़कों पर भी पिछले दो दिनों की सन्नाटा पसरा हुआ है। बादल के छाने और रिमझिम बूंदाबांदी से लोग जरूरी काम से ही घर से निकले। सुबह में घर से ऑफिस सहित अन्य कार्य के लिए निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले। उसके बाद दोपहर में उन्हें गर्म कपड़े से बचना पड़ा। शाम होते ही एक बार फिर ठंड का अहसास होना शुरू हो गया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। उसके साथ ही धूप भी खिलेगी।