फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली के नए कनेक्शन में मीटर चार्ज का झटका

Sat, 01 Nov 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र नौगढ़। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नया बिजली का कनेक्शन लेने जा रहे उपभोक्ताओं को मीटर भी झटका देगा। बिजली के नए कनेक्शन का चार्ज 6714 से 15377 रुपये तय कर दिया गया है। यह राशि एक किलोवाट से पांच किलोवाट के कनेक्शन के अनुसार तय की जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं की जेब पर 60 प्रतिशत से अधिक इजाफे का बोझ पड़ेगा। बिजली कनेक्शन की अनिवार्यता होने के कारण मीटर चार्ज के रूप में यह वृद्धि की गई है। इससे पहले इसी सामान्य कनेक्शन के 1799 से 6957 रुपये देने पड़ते थे।
विज्ञापन

ऐसे में नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर बड़ा अधिभार देना होगा। अगर नया कनेक्शन लेना है तो इसी वृद्धि की मार सहने के लिए तैयार रहे हैं। इसी माह से कनेक्शन पर नई दर व्यवस्था लागू की गई है। सरकार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और बिजली चोरी रोकने के लिए कई प्रकार के उपाय कर रही है ताकि लोगों को भरपूर बिजली मिल सके। इसके लिए सरकार की ओर से बिजली चोरी रोकने पर काम करने के साथ ही बिजली बिल की वसूली करने पर जोर दिया जा रहा है। बिल की वसूली के लिए न्यूनतम बकाए पर कनेक्शन काटने की व्यवस्था है।
वहीं, चोरी रोकने के लिए कई और उपाय किए गए हैं। इसमें कटिया कनेक्शन व्यवस्था पर अंकुश लगाने और चोरी रोकने के लिए बिजली कनेक्शन व्यवस्था को सरल बना दिया और अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कनेक्शन दिया गया। जब कनेक्शन लीगल हो गया तो चोरी पर काफी हद तक अंकुश लग गया। पकड़े जाने और बिजली की मौजूदा जरूरत को देखते हुए मकान निर्माण के साथ ही लोग बिजली का कनेक्शन पहले ले ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ विद्युत निगम में बीते माह मीटर के साथ कनेक्शन अनिवार्य किया है, इसलिए कनेक्शन की दर में 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। जिन कनेक्शन की एक से पांच किलोवाट का अबतक 1799 से 6957 रुपये सामान्य कनेक्शन का लगता था। मीटर की अनिवार्यता के कारण उसका मूल्य बढ़कर 6714 से 15377 रुपये राशि तय की गई है। यह व्यवस्था नए कनेक्शन वालों के लिए पहले ही झटका देगा। ऐसे में अगर कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें