फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ‘ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए करें प्रेरित’

Thu, 31 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं उनसे संपर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। शोहरतगढ़ में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि कर दी गई है। जर्जर तार और पोल बदलने के लिए इसे बिजनेस प्लान में शामिल किया गया है। बांसी में नवीन मंडी के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। व्यापारी खुद की जमीन में प्राइवेट बस स्टैंड स्थापित कर सकता है। प्राइवेट बस स्टैंड के लिए एआरटीओ, एआरएम, मुख्य विकास अधिकारी व व्यापारियों के साथ बैठक कर लें।
विज्ञापन

व्यापारियों को जो समस्या आ रही है उसको शासन को अवगत कराकर निस्तारण कराया जाएगा। सिटी कॉम्प्लेक्स और माॅल स्थापित करने के लिए जीएसटी में छूट प्रदान की जा रही है। काला नमक के क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर सकते हैं। वायर सेलर मीट नवंबर में प्रस्तावित है, जिसमें काला नमक चावल की खेती के बारे उत्पादन बढ़ाने व गुणवत्ता व निर्यात के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
अशोक मार्ग पर 200 दुकानों को नगर पालिका की ओर से टेंडर निकालकर अस्थायी दुकानों का आवंटन किया जाएगा। बर्डपुर कोठी को लीज पर दिए जाने के लिए टेंडर निर्गत करने का निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों काे संबंधित विभाग को निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी प्रोजेक्ट लेता है उसकी सब्सिडी समय से उसके बैंक खाते में प्रेषित कराएं। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना आदि के संबंध में व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें