फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार की टक्कर से मासूम की मौत, अज्ञात चालक पर प्राथमिकी

Wed, 07 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एकडेंगवा चौराहे पर हुई दुर्घटना, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकडेंगवा चौराहे पर बुधवार एक कार ने आठ साल की मासूम अनुराधा को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी जान चली गई। हादसे के वक्त वह परिवार के साथ निकली थी। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के उसकी गांव निवासी वेद प्रकाश की आठ वर्षीय पुत्री अनुराधा बुधवार सुबह 10 बजे अपने परिजनों के साथ एकडेगवा चौराहे पर कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान इटवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई और उसने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनुराधा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत अनुराधा प्राथमिक विद्यालय उसकी में कक्षा तीन की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा रामदेव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें