ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली गांव के टोला मगरहिया हनुमानगढ़ी मंदिर के पास आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दिलशाद अहमद (20) समेत तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम मोहाना थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी दिलशाद अहमद (20) पुत्र शादाब अहमद ककरहवा की तरफ से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। अभी वह हनुमानगढ़ी मंदिर के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ककरहवा चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने निजी वाहन से घायल युवकों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति ठीक न होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल दवा इलाज के लिए भेजा गया।
इस संबंध में ककरहवा चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।