फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रिकेट के विवाद में मारपीट, पांच जख्मी

Sun, 18 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परसोहन गांव में रविवार को डेगहर गांव निवासी असलम और अरुण त्रिपाठी के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया। इसी को लेकर दोपहर में डेगहर गांव में दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

घायलों का बिस्कोहर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगाें पर प्राथमिकी दर्ज करके तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के डेगहर गांव में रविवार की दोपहर आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लोगों के मुताबिक परसोहन गांव के सिवान में रविवार सुबह क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर डेगहर निवासी असलम और अरुण त्रिपाठी के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे मामला हाथापाई तक पहुंच गया। लोगों के बीच-बचाव के बाद खेल के मैदान में विवाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी विवाद को लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अरुण त्रिपाठी के घर वाले असलम के पहुंच गए और विवाद करने लगे। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस वारदात में एक पक्ष के कलाम (45), राजिया (70), अफसाना (35), असलम (18) व अब्दुल सलाम (36) जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से संपर्क किया गया तो उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अरुण, रामफेर और अनूप को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें