डुमरियागंज। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के जुड़वनिया में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित अन्य योजनाओं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी गई।