फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए

Sun, 01 Nov 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को शोहरतगढ़ पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही आपात स्थिति में मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में पहुंची मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के तरीके बताए। ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्रदेश के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाएं अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। किसी भी आपात स्थिति में 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन और 14567 एल्डर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति 6.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें