फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वीडियो के जरिये बेटियां को दी कानून की जानकारी

Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिशन शक्ति के तहत उसका थाना सहित कई थानों में किया गया जागरूक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बेटियों को कानून के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वीडियो के जरिये कानून और महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में रूबरू कराया गया, जिससे बेटियों भी प्रेरित होकर आगे बढ़ सके। कानून के बारे में जानकारी प्राप्त करके अपने हक और अधिकार के प्रति लड़ सकें। जिले के विभिन्न थानों में रविवार को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र उसका बाजार के पकड़ी बाजार में बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान और वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया। अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई। महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति के तहत विषय में महिलाओं को महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें