पथरा। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार दो लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। घटना रविवार शाम 7 बजे की है।
क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग निवासी मनोज गांव के ही राहुल के साथ अपनी बाइक से पथरा कस्बे में घर का कुछ सामान लेने गये थे। सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह पथरा थाने के समीप पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज और राहुल घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पास के कस्बे में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मनोज की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बांसी के लिए रेफर कर दिया। राहुल का उपचार के बाद घर भेज दिया गया।