फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नव वर्ष पर पंचांग, डायरी और कैलेंडर की बढ़ी मांग

Sun, 04 Jan 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही कैलेंडर, पंचांग और डायरी की मांग बाजार में बढ़ गई है। लोग अपने घर, दुकान और कार्यालय के लिए नए कैलेंडर और डायरी खरीद रहे हैं। वहीं, उपहार देने में भी इनका इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते कैलेंडर-पंचांग के कारोबार में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। इससे स्टेशनरी के व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कॉपी-किताब के कारोबारी अपनी दुकानों के बाहर हिंदी पंचांग और अंग्रेजी कैलेंडर टांगकर सजा रहे हैं। बाजार में हर वर्ग की जरूरत के अनुसार यह उपलब्ध है, जहां कैलेंडर 10 से 200 रुपये तक की कीमत पर दुकानों में उपलब्ध हैं तो वहीं पंचांग भी 50 से 150 रुपये की कीमत पर बिक रहे हैं। नव वर्ष की डायरी 50 से 500 रुपये तक की कीमत में बिक रही हैं।
सिद्धार्थ तिराहे के स्टेशनरी के दुकानदार श्याम ने बताया कि वर्तमान समय में कैलेंडर, पंचांग व डायरी की मांग बढ़ गई है। यह सिलसिला जनवरी के पूरे माह तक चलती रहेगी। इसकी सबसे अधिक खरीदारी कर लोग गिफ्ट को पैक भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें