फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप ने ठंड से दी राहत, शाम होते ही बढ़ी गलन

Sat, 17 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धूप का आनंद लेते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री व न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से खिल रही तेज धूप से लोगाें को अब ठंड से राहत मिलने लगी है, लेकिन शाम होते ही गलन फिर से बढ़ जा रही है। इससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ही धूप खिल गया, हालांकि 10 बजे तक धूप का कोई खास असर नहीं रहा, लेकिन मौसम सुहाना होने से लोगों की दिनचर्या बेहतर रही। इससे लोग गलन व कोहरे से पूरी तरह राहत पा गए, लेकिन बाइक चालकों को करीब 12 बजे तक पछुआ हवा ने ठंड का अहसास कराया। इसके बाद कस्बे में लोग हल्का कपड़ा पहनकर ही निकले, जबकि स्टेडियम पार्क में लोग धूप सेंकते नजर आए। शाम चार बजे के बाद धीरे-धीरे गलन बढ़नी शुरू हुई। इससे लोग घराें में दुबकने को मजबूर हो गए। पछुआ हवा के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी से रात्रिकालीन शीतलहर में सुधार के साथ सुबह कोहरे में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 5-6 दिनों के दौरान 4-6 डिग्री तापमान बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें