फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रिमझिम बारिश से कम हुई उमस... सुहावना हुआ मौसम

Tue, 16 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर से लेकर गांव तक मंगलवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही, जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा और तेज और मध्यम बारिश से सभी के चेहरे खिले नजर आए। धान के खेतों में पानी लगने से किसानों को सबसे अधिक राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को रुक-रुक कर देर शाम तक हुई बारिश से जहां लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली, वहीं लगातार गिरते तापमान ने मौसम को सुहाना बना दिया। लगातार हुई बारिश से गलियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
जगह-जगह बने पानी के तालाबों से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह से हो रही बारिश से ऑफिस आने वाले लोगों को रेनकोट और छाते का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बादलों के लगातार बरसने से बच्चे और युवा भीगकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक बादल इसी तरह बरसते रहेंगे और तापमान में और गिरावट होगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी और उमस कम होगी।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें