फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर का ताला तोड़कर 55 हजार नकदी और चार लाख के जेवर चोरी

Mon, 16 Nov 2026 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इलाज के लिए घर में रखे थे रुपये, सुबह टूटा ताला देख उड़े होश पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


डुमरियागंज/औराताल। थाना क्षेत्र के कुसहटा गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये नकदी और करीब चार लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। सोमवार सुबह घर का ताला टूटा मिलने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
पीड़ित राम दुलारे के अनुसार, उनके घर में पथरी के ऑपरेशन के लिए रुपये रखे थे। उन्होंने अपना गल्ला बेचा था। व्यापारी ने शुक्रवार को इसकी रकम उनकी बेटी लीला को दी थी। कुछ रुपये पहले से भी घर में रखे थे। उनका एक बेटा महाराष्ट्र में रहता है, जिसकी मई में शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम दुलारे के मुताबिक, रविवार रात अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्से व बैग में रखे 55 हजार रुपये नकद, सोने के तीन झाले, तीन अंगूठियां, दो सोने के टीके, एक डिस्को और दो जोड़ी बालियां चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
घटना के समय राम दुलारे घर के बरामदे में सो रहे थे। उनकी बेटी लीला पास के निर्माणाधीन मकान में सोई थी। सोमवार सुबह ताला टूटा मिलने पर चोरी का पता चला।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें