फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड में बढ़ी यूरिक एसिड की समस्या, जोड़ों में दर्द से कराह रहे लोग पहुंचे रहे मेडिकल कॉलेज

Tue, 20 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
-मेडिकल काॅलेज के अस्थि रोग विभाग में प्रतिदिन आ रहे 10 से 12 मरीज
विज्ञापन

- डॉक्टर इलाज के साथ बचाव का भी बता रहे उपाय
सिद्धार्थनगर। ठंड में बदली दिनचर्या से लोगों में यूरिक एसिड की समस्या बढ़ रही है। इसका सीधा असर लोगों के जोड़ों पर पड़ रहा है, जिससे घुटनों, टखनों और पैरों में तेज दर्द के साथ चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। इस समस्या से संबंधित मरीज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 10 से 12 की संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है, जिससे सूजन और असहनीय दर्द की स्थिति पैदा हो जाती है। समय पर इलाज न होने पर यह समस्या गठिया का रूप ले लेती है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल द्विवेदी ने बताया कि यूरिक एसिड किडनी के माध्यम से बाहर निकलता है, लेकिन यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी के कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है। किडनी यूरिक एसिड को बाहर नहीं निकाल पाती है। इसके चलते लोगों को पहले पैर के अंगूठे में दर्द शुरू होता है। इसके साथ ही सूजन व त्वचा में लालिमा आने लगती है। उन्होंने बताया कि यूरिक एसिड से पीड़ित मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हरी सब्जियां, फल और अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। दर्द बढ़ने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को इसके बचाव का उपाया बताया जा रहा है, इसमें इलाज से ज्यादा परहेज की जरूरत है, जिससे मरीजों को जल्दी लाभ मिलता है।
विज्ञापन


ये हैं लक्षण
- पैरों, घुटनों और टखनों में तेज दर्द
- जोड़ों में सूजन और जलन
- सुबह उठते समय अकड़न
- चलने या खड़े होने में परेशानी

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण
-अधिक तला-भुना और प्रोटीन युक्त भोजन
-मांस, मछली और शराब का अधिक सेवन
- पानी कम पीना
-अनियमित दिनचर्या और मोटापा
-
बचाव के उपाय
- रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीएं
- तला-भुना और जंक फूड से परहेज करें
- नियमित हल्की एक्सरसाइज करें
- समय-समय पर यूरिक एसिड की जांच कराएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें