शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के खुनुवां मार्ग पर लुचुइया गांव के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार संजय (30) समेत तीन युवक जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संजय की हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी संजय (30) अपने दो साथी के साथ बाइक से खुनुवां की तरफ गया था। देर शाम खुनुवां से चिल्हिया लौट रहा था। जैसे ही लुचुइया गांव के पास पहुंचा था तभी एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे संजय बाइक लेकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सड़क पर लहूलुहान संजय को देखकर राहगीरों ने सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।