फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर बढ़ी निगरानी

Tue, 11 Aug 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बढ़नी बॉर्डर पर आने-जाने वालों की सघन जांच, वाहनों की तलाशी तेज
विज्ञापन

- तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर
बढ़नी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बढ़नी बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा चौकी समेत प्रमुख रास्तों पर एसएसबी जवान संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रहे हैं। पहचान पत्र देखने के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में आवाजाही करने वालों से पूछताछ की जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों, अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। नेपाल से भारत आने वाले लोगों के साथ भारत से नेपाल जाने वालों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

तस्करी के रास्तों पर भी शिकंजा
- भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों, खाद और अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। इसे देखते हुए सीमा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की तलाशी तेज कर दी गई है। सुरक्षा बलों की नजर उन लोगों पर भी है, जो सीमा क्षेत्र का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए कर सकते हैं। प्रमुख संपर्क मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

चेकपोस्ट पर बढ़ाई गई सतर्कता
- बढ़नी सीमा चौकी पर जवान आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष नजर रख रहे हैं। संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर पहचान और आवागमन के कारणों की पड़ताल की जा रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें