फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, दोपहर बाद बारिश से मिली राहत

Mon, 18 Aug 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदल रहा है। अगस्त में कभी जुलाई जैसी बारिश तो कभी मई-जून जैसी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को हुई बारिश से लोगों को दोपहर बाद उमस से राहत मिल गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश हाेने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गई। करीब नौ बजे तक धूप इतनी तीखी हो गई कि लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। इससे लोगों को दोपहर में गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। पूरे दिन हुई तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं उमस से पसीने से लोग तरबतर होते रहे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम का रुख बदला और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी।
महज 10 मिनट बारिश के बाद फिर मौसम साफ हो गया और धूप भी खिल गई। हालांकि, दोपहर बाद खिली धूप से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई। कूलर और पंखा से ही कार्यालयों में काम चल गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश होने की संभावना है। धूप भी खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें