फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : शहरी फीडर से जुड़ेंगे नए मोहल्ले, मिलेगी भरपूर बिजली

Mon, 18 Aug 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में शामिल होने के बाद भी बिजली की किल्लत से जूझ रहे विस्तारित क्षेत्र के लोगों के अच्छे दिन आने वाले हैं। अब वह भी शहर के फीडर से जुड़ जाएंगे और शहर से बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने के साथ ही कार्ययाेजना तैयार करके बिजली निगम को पत्राचार किया है। जल्द ही बिजली निगम इस पर काम शुरू कर देगा। इसमें तार बदलने के साथ ही पोल लगाए जाएंगे और शहर के फीडर से इन्हें जोड़ दिया जाएगा, जिससे आपूर्ति बेहतर हो जाएगी।
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर का विस्तार हुआ और आकार बढ़ा तो शहर से सटे गांव जो शहर में थे, लेकिन गांव में गिने जाते थे। गांव से ही उन्हें सुविधाएं भी मिल रहीं थीं। उन्हें शहर का दर्जा मिल गया।
विज्ञापन

गांव के बजाय वार्ड बन गए और नाम भी नया मिल गया, लेकिन सड़क, नाली और बिजली की सुविधा से आज भी वहां के लोग वंचित हैं। सड़क नाली पर तो काम शुरु हुआ और बनाया जा रहा है। लेकिन, बिजली व्यवस्था आज भी बदहाल है।
पहले तो ग्रामीण फीडर से आपूर्ति होती है, दूसरे समस्या होने पर समय से जल्दी इसे ठीक नहीं किया जाता है। पुराने शहर की तरह से बिजली आपूर्ति नहीं मिलती है। इसमें आज भी बर्डपुर, उसका और जोगिया ब्लॉक के नगरा फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए लोग कई बार आवाज भी उठा चुके हैं। अब नगर पालिका की ओर से शहरी क्षेत्र में शामिल करने और बदहाल बिजली तार और जर्जर पोल और बांस बल्ली को हटाकर व्यवस्था बेहतर करने की पहल पर उनकी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
इसके लिए ईओ नगर पालिका सिद्धार्थनगर की ओर से बिजली निगम को पत्राचार किया गया है। इसमें नगर के फीडर से जोड़ने के साथ ही अन्य सुधार काम होंगे। सुधार से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें