फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिन में गर्मी, सुबह-शाम बढ़ गई ठंड

Mon, 10 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ रविवार को हवाओं ने पारा गिरा दिया। सुबह से चली हवाओं के कारण लोगों को ठंडक महसूस हुई। वहीं दिन में खिल रहे चटख धूप से लोग पसीने से तरबतर हाेते रहे।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में चली रही ठंडी और पछुआ से जिले का तापमान गिरने लगा है। दिन में मौसम साफ रहने के बावजूद शाम चार बजे से धूप गायब हो गई और धुंध छानी शुरू हो गई थी। शाम ढलने के बाद ठंड ओर बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज धूप निकलेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंडक दिन और बढ़ती जाएगी। इसके साथ ही आगामी सप्ताह में ठंड का एहसास और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें