फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंदिर व मस्जिदों लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया

Mon, 10 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के मंदिर लाउडस्पीकर को उतरते पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शोहरतगढ़। हाईकोर्ट के आदेश व शासन के निर्देश पर शोहरतगढ़ पुलिस ने मंदिर व मस्जिदों में मानक के विपरीत लगाए गए लाउडस्पीकर को उतरवा दिया। पुलिस ने कहा कि कोई भी तेज ध्वनि में इसका प्रयोग नहीं करेगा वरना संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस टीम के साथ नकाही, चरिगवां, गनेशपुर,करहिया आदि क्षेत्रों में मंदिर व मस्जिद के ऊपर लगे एक से अधिक संख्या में लाउडस्पीकर व हॉर्न को उतरवा दिया। कहा कि हाईकोर्ट व शासन का निर्देश है कि मंदिर व मस्जिद में एक हार्न से अधिक न लगाएं जाएं और धीमी आवाज में बजाएं। तेज आवाज में बजने से लोगों को काफी दिक्कत होती थी इसकी शोर से लोग बीमार होते जा रहे हैं। जिन गांवों के मस्जिद व मंदिर में एक से अधिक हार्न लगाकर तेज आवाज में बजाया जा रहा है ऐसे लोगों को निर्देश दिया गया है कि एक से अधिक हार्न न बजाए और धीमी आवाज में इसका प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें