फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज धूप और उमस से गर्मी बरकरार

Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पास तेज धूप में दुपट्टे से सिर को ढक कर जाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए फिर मुसीबत बन गई है। मंगलवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन उसके बाद भी धूप के साथ उमस लोगों को बेहाल करती रही। इससे जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को भी मौसम की मार से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ मौसम में उमस बढ़ गई। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बन गया। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी से पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रही थी।
बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, एसी, कूलर आदि का सहारा लेते नजर आए। खासकर दोपहर के वक्त उमस इतनी बढ़ गई कि पंखे की हवा भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी गर्मी बरकरार रहेगी। बादलों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें