फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र हत्याकांड : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी हत्या

Wed, 09 Sep 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मुहचोरवा घाट पर हुई हत्या आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. अ​भि
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ई-रिक्शा चालक हरिश्चंद्र हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पत्नी माया देवी, उसके प्रेमी नियाज अहमद, इरशाद और अब्दुल्ला को मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 30 अगस्त की रात मुंहचुरवा घाट, बूढ़ी राप्ती नदी रामनगर के पास हरिश्चंद्र पुत्र रामगुलाम निवासी कपियवा थाना इटवा की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

ई-रिक्शा को भी दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था। अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर एसओजी और ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल इरशाद अपने दो साथियों के साथ दुधवनिया बुजुर्ग नहर के रास्ते धनौरा की ओर जाने वाला है। टीम ने दुधवनिया बुजुर्ग पुल से नहर की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर मुंहचुरवा घाट से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, छह मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एयर इंडिया का एक टिकट बरामद हुआ है। र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें