भवानीगंज | क्षेत्र के भड़रिया गांव से गिरजेशवर नाथ महादेव मंदिर समिति व नव युवक कांवड़िया संघ भड़रिया के संयुक्त तत्वावधान में सावन के पहले सोमवार को अयोध्या धाम के लिए कांवड़ियों का जत्था गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। इस बीच हर तरफ बोल बम की गूंज छाई रही।
सोमवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं गाजे-बाजे के साथ अयोध्या धाम सरयू तट पर जल भरने के लिए रवाना हुए। जत्थे को डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, दिलीप पांडेय उर्फ छोटे, राजेश द्विवेदी, चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा आदि ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। मंदिर से कांवड़ियों का जत्था भड़रिया से भवानीगंज कस्बा, चंद्रीपघाट होते हुए अयोध्या धाम के लिए जाएगा। श्रद्धालु यात्रा करके अयोध्या पहुंचेगे और फिर वहां से जल लेकर गांव के मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मंगलपुरवा चौराहे पर नगर पंचायत बढ़नीचाफा के अध्यक्ष धर्म राज वर्मा ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर प्रदीप यादव, विनोद दूबे, राम राज, संतोष पासवान, संतोष भूज सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।