फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगों को लेकर ग्राम प्रहारी संघ ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ग्राम प्रहारी चौकीदार संघ जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष हरीराम यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रहरियों के वेतन बढ़ोत्तरी समेत 10 सूत्रीय मांगों लेकर सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मांग पत्र जरिये बताया कि जिले सभी ग्राम प्रहरी का ठंड में जिला सम्मेलन कराकर कंबल वितरण किया जाए। ठंडक में रात्रि में ग्राम प्रहरी को बुलाते हैं। कुछ ग्राम प्रहरी बुजुर्ग हैं। थाने पर ग्राम प्रहरी के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। रात्रि में मंदिर या बरामदे में पड़े रहते हैं। ठंड में बुजुर्ग प्रहरी को दिन में ही बुलाना उचित होगा। कई ग्राम प्रहरी की ड्यूटी के बाद घर जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो जाता है। सीएम के आदेश के बाद भी थाने में एक कमरा चौकीदार के लिए व्यवस्था नहीं की गई। दीवान और मुंशी ग्राम प्रहरी की हाजिरी समय से नहीं लगाते हैं।
आपसे निवेदन है कि सभी की हाजिरी थाने पर पहुंचते ही दर्ज करना हम सभी ग्राम प्रहरियों के हित में होगा। सभी कर्मचारी जैसे जाते ही हाजिरी लग जाती है, वैसे हम लोगों का भी होना चाहिए। साल में एक बार जनपद के सभी ग्राम प्रहरियों को बुलाकर ग्राम प्रहरी सम्मेलन जिला मुख्यालय पर बड़े अधिकारियों के बीच होना चाहिए, जिससे ग्राम प्रहरियों और अधिकारियों के बीच समन्वय बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाल मुकुंद त्रिपाठी, राम कुमार, मो. इलियास, प्रभावती एवं सतीश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें