फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: माध्यमिक विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोरखपुर बना चैंपियन

Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शिब्ली इंटर कालेज में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन
-आजमगढ़ में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार उपविजेता बना बस्ती मंडल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्यस्तरीय 69वीं माध्यमिक विद्यालय की वॉलीबाल प्रतियोगिता आजमगढ़ में आयोजित की गई। इसमें 16 मंडल के खिलाड़ियों को पिछाड़ते हुए बस्ती मंडल की टीम फाइनल में पहुंची। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व बस्ती मंडल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बस्ती मंडल को 25-15 व 25-23 से शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम की। बस्ती मंडल की टीम पहली बार फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही।
बस्ती मंडल की टीम उपविजेता बनी। इसमें सिद्धार्थनगर से गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी और रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 19 आयु वर्ग बालिका के बस्ती मंडल की टीम ने गोरखपुर मंडल को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि सेमीफाइनल मैच में बस्ती और वाराणसी के बीच आयोजित किया गया। इसमें वाराणसी मंडल को 17-21, 21-16 और 21-15 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और बस्ती मंडल के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बस्ती मंडल को 25-15 और 25-23 से हरा दिया। इससे पहली बार बस्ती मंडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद पांडेय और डीआईओएस अरुण कुमार ने सिद्धार्थनगर टीम को उपविजेता होने के लिए बधाई दी। कुणाल शाह प्रबंधक और विनय वर्मा प्रधानाचार्य गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी शुभकामनाएं दिया। कोच के रूप में शंभू नाथ गुप्ता, वंदना वर्मा रही। अजय यादव, सुनील कुमार, रामकरण टीम मैनेजर के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अमित यादव बस्ती मंडल के सभी शारीरिक शिक्षकों में उत्साह रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें