फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंडाल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे...विसर्जन की होगी वीडियोग्राफी

Sat, 20 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दुर्गापूजा, दशहरा और विजयादशमी को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने की बैठक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा व विजयादशमी को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए जहां पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं रास्ते में होने वाली हुड़दंग से निपटने के लिए विसर्जन की फोटो और वीडियोग्राफी कराने की तैयारी की गई है। शनिवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में इस संबंध में पूजा कमेटियों को जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम ने समस्त थाना क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और साथ मिलकर त्योहार मनाने की अपील की।
डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूरी कर लें। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नहीं होना चाहिए। सभी एसडीएम व सीओ को स्थापित दुर्गा प्रतिमा पांडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। अराजक तत्वों के प्रति निषेधात्मक कार्रवाई के साथ डीजे साउंड की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार ही रखे जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करते समय वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, जिससे कि अराजक तत्वों की पहचान कराने में आसानी हो। एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नाव और गोताखोर की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। जनपद में जिन स्थलों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जित किया जाना है, वहां पर निरीक्षण कर व्यवस्था पूरी करने के लिए भी डीएम ने निर्देशित किया।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन वाले सड़कों के गड्ढों को भरवाने और अधिशासी अभियंता विद्युत को ढीले तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन में किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बैठक में उपस्थित समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा व विजयादशमी को पुरानी परंपरा के अनुसार ही मनाएं। कोई नई परंपरा प्रारंभ न शुरू की जाए। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ बैठक कर ली जाए। पंडालों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप में लगवाएं, जो भी कमियां मिलें, उन्हें समय रहते ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या, निखिल चक्रवर्ती समेत अधीक्षण अभियंता बिजली निगम अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें