फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मोबाइल की दुकान में आग से सामान जले

Sun, 07 Dec 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज मदिंर चौराहा के निकट मोबाइल की लगी आग बुझाने मे जुटे स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर के मंदिर चौराहे के सामने स्थित एक मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के द्वितीय तल के गली में शनिवार को अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा कीमती इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने की जद्दोजहद में दुकान मालिक का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर के मंदिर चौराहा के सामने स्थित मोबाइल दुकान के मालिक साकिब की दुकान के द्वितीय तल पर शनिवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गली में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और दुकान मालिक के साथ मिलकर किसी तरह काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग बुझाने के दौरान दुकान मलिक साकिब का हाथ भी झुलस गया। जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया, तब तक दुकान द्वितीय तल के गली में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें