फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अब शाम को भी बांसी जा सकेंगे यात्री

Sat, 13 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम यात्रियों व छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिद्धार्थनगर डिपो से बांसी तक प्रतिदिन दो बसों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे शाम को यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

एआरएम वीके गंगवार ने पत्र जारी करके बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए शाम के समय रोडवेज बस चलाने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन निगम दोपहर बाद तीन बजे से बस्ती मुख्यालय से सिद्धार्थनगर मुख्यालय तक एक बस का संचालन करेगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी, जबकि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सिद्धार्थनगर डिपो से बांसी तक शाम पांच बजे व छह बजे दो बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। एआरएम ने बताया कि शाम को बांसी मार्ग पर बस सेवा नहीं होने से कई बार यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में यात्रियों के सुविधा के अनुसार समय में और भी बदलाव किया जाएगा। इससे देर शाम को जाने वाले यात्री भी सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें