भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शनिवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जननी संस्था के तत्वावधान व अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की देख रेख में आयोजित शिविर में क्षेत्र की कुल 28 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें दो को नसबंदी के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। 26 महिलाओं की सर्जन डॉ. पी कनौजिया ने सफल ऑपरेशन किया। महिलाओं को दो हजार प्रोत्साहन राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी। वहीं प्रेरक आशा या अन्य को तीन सौ रुपये दिए जाते हैं। निशुल्क एंबुलेंस की सहायता से घर तक लाभार्थी को भिजवाने की भी व्यवस्था की गई है।